सीट शेयरिंग से पहले ही जेडीयू ने शुरू की तैयारी, उम्मीदवारों को मिलने लगे सिंबल

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एनडीए में सीट बंटवारे पर औपचारिक ऐलान भले ही न हुआ हो, लेकिन जेडीयू (JDU) ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) देना शुरू कर दिया है।


मुख्यमंत्री आवास पर उम्मीदवारों को सौंपे जा रहे सिंबल

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उम्मीदवारों को बुलाकर सिंबल सौंपा जा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह और वरिष्ठ नेता संजय झा भी मौजूद हैं।पार्टी सूत्रों ने बताया कि कई प्रमुख नेताओं को पहले ही सिंबल दिया जा चुका है।


उमेश सिंह कुशवाहा को मिला पहला सिंबल

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को सबसे पहले पार्टी सिंबल दिया गया।
इसके अलावा,

  • मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को (उनके प्रतिनिधि के माध्यम से) सिंबल सौंपा गया,
  • मंत्री सुनील कुमार,
  • जमालपुर से शैलेश कुमार,
  • पूर्व मंत्री दामोदर रावत,
  • और मंत्री रत्नेश सादा को भी सिंबल मिल चुका है।

सीट शेयरिंग से पहले ही चुनावी एक्टिविटी तेज

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू ने चुनावों की घोषणा से पहले ही प्रमुख उम्मीदवारों को फाइनल कर दिया है। इसी वजह से पार्टी ने बिना औपचारिक सीट शेयरिंग के सिंबल बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जेडीयू की इस तेज़ी से यह साफ है कि पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…