भागलपुर में हादसा रोकने को तीन जगह बने स्पीड ब्रेकर

हादसा रोकने को तीन जगह बने स्पीड ब्रेकर

भागलपुर | तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और हादसों में कमी लाने के लिए पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) ने तीन जगहों और उच्च पथ प्रमंडल (एनएच) ने ब्लैक स्पॉट पर रम्बल स्ट्रिप (गति अवरोधक) की व्यवस्था की है। जीरोमाइल से तिलकामांझी होते हुए कचहरी चौक जाने पर आरसीडी ने केंद्रीय कारा, सैंडिस कंपाउंड के मुख्य गेट और पुलिस लाइन के पास रम्बल स्ट्रिप बनाए हैं। एक माह पहले डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम व एसएसपी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को ठोस कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया था। आरसीडी के अभियंता ने बताया कि बारिश के कारण अलकतरे का काम किया नहीं जा रहा था। एनएच विभाग ने भी सड़क दुर्घटनाओं के लिए फेमस बंशीटीकर पर भी स्पीड ब्रेकर बनवा दिए हैं। बंशीटीकर के पास तीखा मोड़ भी है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *