पटना से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, स्पेशल वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश से होकर दिल्ली जाएगी

बिहार की राजधानी पटना से देश की राजधानी दिल्ली के बीच सरकार ने वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से 31 मार्च और एक अप्रैल को पटना जंक्शन से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से होकर दिल्ली जाएगी। दो दिनों के लिए चलने वाली यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर एवं अलीगढ़ के रास्ते होकर दिल्ली के लिए जाएगी। इस रूट पर अत्यधिक भीड़ और डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह ट्रेन पटना जंक्शन से 08.30 बजे चलेगी और 20.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। पटना से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक साबित होगी।

इसके अलावा पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल भी पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए खुलेगी।यह ट्रेन दो अप्रैल तक हर रोज चलाई जाएगी। इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के पटना जंक्शन से खुलने की टाइमिंग दोपहर 12 बजे है, जो अगले दिन 04.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 31 मार्च को भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन होते हुए जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *