ईद के दिन जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने लालू यादव से की मुलाकात

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजनीतिक दलों के द्वारा रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई सियासे मुद्दे भी सुर्खियों में बने रहे थे। अब ईद के दिन पटना के गलियारे में नेताओं की मुलाकात से राजनीति गरमायी है। जदयू MLC गुलाम गौस सुबह-सुबह राबड़ी आवास पहुंच गए। लालू यादव से उन्होंने मुलाकात की। जिसके बाद सियासी गलियारों में कयास लगाने शुरू हो गए। जदयू नेता ने इस मुलाकात की वजह भी बतायी है।

दरअसल, इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और हर एक दल की गतिविधियों पर भी लोगों की नजरें रहती हैं। इस बीच जब जदयू नेता ने लालू यादव से जाकर मुलाकात की तो इस मुलाकात की भी चर्चा शुरू हो गयी। लेकिन खुद जदयू नेता ने इस मुलाकात की वजह को सामने रखकर तमाम अटकलों को खारिज किया है। जदयू एमएलसी ने कहा कि त्योहार में आपसी मुलाकात का दौर शुरू से चलता रहा है। ईद हो या होली या दशहरा। इस दिन आपस में मुलाकात होते ही हैं और मिल-जुलकर ही त्योहार हमलोग मनाते हैं। रमजान मोहब्बत और आपसी भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन से ही सब राजनीति में आए हैं। लोहिया कहते थे राजनीति में मतभेद भले ही हो पर मनभेद नहीं होना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *