विशेष गहन पुनरीक्षण 2025: भागलपुर में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची का प्रारूप जारी, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 1 सितंबर तक

भागलपुर, 1 अगस्त 2025: भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रकाशित मतदाता सूची के प्रारूप को लेकर राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि यह पुनरीक्षण कार्यक्रम 24 जून से 26 जुलाई तक चलाया गया और अब उसका प्रारूप आज जारी किया गया है। सभी राजनीतिक दलों को इस सूची की प्रति उपलब्ध कराई गई है ताकि वे इसकी समीक्षा कर सकें।

मतदाता आंकड़े (पूर्व और वर्तमान):

विवरणपुनरीक्षण पूर्वप्रारूप प्रकाशन उपरांत
कुल मतदाता24,00,41421,55,802
पुरुष मतदाता12,12,70411,10,458
महिला मतदाता11,87,58910,45,237
जेंडर रेशियो979941
18 वर्ष आयु वर्ग40,62736,549
वरिष्ठ मतदाता17,53512,002
पीडब्लूडी मतदाता25,59720,674

मतदान केंद्रों में युक्तिकरण:

विधानसभापूर्व संख्यायुक्तिकरणपश्चात कुल
बिहपुर (152)256+60316
गोपालपुर (153)265+52317
पीरपैंती (154)356+82438
कहलगांव (155)347+76423
भागलपुर (156)339+29368
सुल्तानगंज (157)355+44399
नाथनगर (158)345+72417

दावा-आपत्ति संबंधी तिथियां:

  • प्रारूप प्रकाशन: 1 अगस्त 2025
  • दावा-आपत्ति की अवधि: 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025
  • विशेष कैम्प: 2 अगस्त से 1 सितंबर 2025, प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
  • स्थान: सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं नगर निगम कार्यालय
  • दावा-आपत्ति निपटारा: 25 सितंबर 2025
  • अंतिम प्रकाशन: 30 सितंबर 2025

आवेदन और फॉर्म:

  • नाम जोड़ने हेतु: फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र (Annexure D)
  • नाम हटवाने/शुद्धि हेतु: फॉर्म-7
  • संशोधन/स्थानांतरण हेतु: फॉर्म-8 के साथ Annexure D (यदि राज्य से बाहर से स्थानांतरण है)

बीएलए आवेदन सीमा:

  • एक बार में अधिकतम 10 आवेदन
  • कुल अधिकतम 30 आवेदन
  • फॉरवर्डिंग लेटर व प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य

उपस्थित राजनीतिक प्रतिनिधि:

बैठक में कांग्रेस, भाजपा, जदयू, राजद, लोजपा रामविलास, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई माले और रालोसपा समेत सभी प्रमुख दलों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक उपस्थिति:

  • उप विकास आयुक्त: प्रदीप कुमार सिंह
  • सहायक समाहर्ता: जतिन कुमार
  • अपर समाहर्ता: दिनेश राम
  • जन संपर्क निदेशक: नागेंद्र कुमार गुप्ता
  • उप निर्वाचन पदाधिकारी: श्वेता कुमारी
  • एसडीओ सदर: विकास कुमार

 

  • ये भी पढ़े..

    15 अगस्त के बाद बिहार में खास महाल जमीन पर बड़ा फैसला! हजारों परिवारों को मिल सकता है मालिकाना हक, नई नीति बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर ने न्यायिक जांच पर उठाए बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *