Newsclick के खिलाफ कार्रवाई पर बोले अनुराग ठाकुर ने कहा- एजेंसियां जांच के लिए स्वतंत्र

चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के चलते दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक (NewsClick) से जुड़े कई पत्रकारों और परिसरों के 30 से ज्यादा ठिकानों की तलाशी ली। यह तलाशी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। न्यूजक्लिक के परिसरों पर हुई छापेमारी के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे अपनी कार्रवाई नियमों को देखकर करती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे इसको न्यायोचित ठहराना ठीक नहीं लगता। अगर किसी ने गलत किया है तो उस पर जांच एजेंसियां काम करती हैं। यह कहीं नहीं लिखा कि अगर आपके पास गलत तरह से पैसा आया होगा, आपत्तीजनक कार्य हुआ होगा तो उस पर जांच एजेंसी काम नहीं कर सकती। जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे अपनी कार्रवाई नियमों को देखकर करती हैं।”

जो देश विरोधी काम करेगा उनपर ऐसे ही कार्रवाई होगी- सांसद

इस मामले पर बीजेपी नेता दुष्यन्त कुमार गौतम ने कहा कि कोई भी संस्थान जो देश विरोधी काम करेंगे उनपर ऐसे ही कार्रवाई होगी। गौतम ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “न्यूजक्लिक और इन जैसे कोई भी संस्थान जो देश विरोधी काम करेंगे उनपर ऐसे ही कार्रवाई होगी। चीन हमारे देश को बढ़ते हुए देखना पसंद नहीं करता इसलिए अनेक राष्ट्र विरोधी एजेंसियों का इस्तेमाल कर देश पर आक्रमण करने का प्रयास कर रहा है लेकिन देश बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। ऐसी संस्थाओं को कुचला जाएगा।”

भारत को बदनाम करने के लिए चीन के पैसे का इस्तेमाल- आरपी सिंह

वहीं, दिल्ली पुलिस की न्यूजक्लिक पर कार्रवाई पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, “अगर कोई संस्था अपने पैसे का इस्तेमाल करके चीन का एजेंडा चलाती है, तो इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उनके (Newsclick) खिलाफ पहले से ही जांच चल रही थी। वे चीन को बढ़ावा देने और भारत को बदनाम करने के लिए चीन के पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो विदेशों से पैसा ले रहे हैं और भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं।”

Newsclick पर पुलिस ने इन धाराओं में केस दर्ज किया

एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, न्यूजक्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर चल रही दिल्ली पुलिस की छापेमारी 17 अगस्त को UAPA और IPC की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। UAPA, IPC की धारा 153A (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *