लोकसभा की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद स्पीकर ओम बिरला का आया बयान; जानें क्या कहा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर कहा कि दिल्ली की एंटी टेरर यूनिट मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल दो लोगों को पकड़ लिया गया है। उनके पास जो भी सामग्री थी उसे जब्त कर लिया गया है। पूरी जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। उन्होंने कहा दोनों शख्स ने जो पीले रंग का धुआं फैलाया उसमें कोई खतरनाक चीज नहीं थी। स्पीकर ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद यह बात सामने आई है। सुरक्षा में चूक की घटना के बाद दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद ओम बिरला ने यह बात कही।

पकड़े गए शख्स से पूछताछ जारी

बता दें कि दोपहर सदन की कार्यवाही के दौरान अचानक दर्शक दीर्घा से दो शख्स सदन में कूद गए। इन दोनों के सदन में कूदते ही अफरातफरी मच गई। इसी दौरान दोनों शख्स पीले रंग की गैस स्प्रे करने लगे। संसद में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इन दोनों को पकड़ लिया। दोनों शख्स को संसद मार्ग थाने में ले जाया गया है जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।

संसद की सुरक्षा चूक की घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की कार्यवाही स्थगित करते हुए अपराह्न चार बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक लोकसभा के अंदर दर्शक दीर्घा के अंदर से छलांग लगाने वाले शख्स का नाम मनोरंजन और सागर शर्मा है। मनोरंजन कर्नाटक के मैसूर का रहनेवाला है। उसने विवेकानंद यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वहीं संसद के बाहर प्रदर्शन करनेवाले दो शख्स  अमोल और नीलम को गिरफ्तार किया गया है। धारा 144 के उल्लंघन के तहत इनकी गिरफ्तारी की गई, अभी जांच के दौरान कुछ और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *