अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सोनम वांगचुक का पहला संदेश, बोले- पहले राजघाट जाऊंगा, फिर लौटूंगा पहाड़ों की ओर

नई दिल्ली: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना पहला वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से निकलने के बाद वह सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उसके बाद पहाड़ों की ओर लौट जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों और अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ का आभार भी जताया।

अस्पताल से छुट्टी के बाद क्या बोले सोनम वांगचुक?

वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा,
“मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। मैं सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाऊंगा और फिर पहाड़ों की ओर लौट जाऊंगा। आप सभी का धन्यवाद। मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का भी दिल से आभार।”

उन्होंने इलाज के दौरान मिली देखभाल के लिए मेडिकल टीम की सराहना की और सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया था लोकतंत्र की जीत

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम वांगचुक ने इसे “लोकतंत्र और जनता की आवाज की जीत” बताया था। उन्होंने कहा था कि शांतिपूर्ण आंदोलन, धैर्य और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज ने सकारात्मक परिणाम दिया है। उन्होंने इस आंदोलन में शामिल युवाओं और नागरिकों की भी सराहना की थी।

CJP का आरोप- कई राज्यों में छात्रों पर कार्रवाई जारी

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि बिहार, असम और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छात्र प्रदर्शनकारियों और अन्य लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

‘सरकार ने कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया था’

सौरभ दास का कहना है कि CJP ने अपना देशव्यापी आंदोलन उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वर्तमान या भविष्य में दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न राज्यों से सामने आ रही घटनाएं उस आश्वासन के विपरीत हैं। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित सरकारों या अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

फिलहाल, छात्र आंदोलन से जुड़े मामलों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार और आंदोलन से जुड़े पक्षों के बीच बातचीत जारी रहने की बात कही जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, शत्रुघ्न सिन्हा ने की रिहाई की मांग

    Share Add as a preferred…

    पेपर लीक आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस

    Share Add as a preferred…