भागलपुर। बेटी को छोड़कर दूसरी लड़की के साथ भागे दामाद की शिकायत लेकर एक बुजुर्ग पिता गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जोगसर निवासी पंचानंद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र निवासी रामबालक चौधरी के साथ हुई थी।
शादी के बाद रामबालक ने गोराडीह की एक अन्य लड़की से संबंध बना लिया और हाल ही में उसी के साथ फरार हो गया। पंचानंद ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।


