संवाद से समाधान: महिला संवाद कार्यक्रम में दर्ज हुईं 9963 आकांक्षाएं

भागलपुर, 10 मई 2025:जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से प्राप्त आकांक्षाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। अब तक प्राप्त 9963 आकांक्षाएं मोबाइल एप में दर्ज की जा चुकी हैं, जिन्हें विभागवार वर्गीकृत कर संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री सुनिर्मल गरेन ने बताया कि बीते 22 दिनों में 645 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं द्वारा व्यक्त आकांक्षाएं बुनियादी सुविधाओं, सामुदायिक सेवाओं और राज्य के विकास में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़ी हैं।

कार्यक्रम में सुलेखा देवी (सरस्वती ग्राम संगठन, गोपालपुर) ने कहा, “सरकार ने नौकरियों और प्रतिनिधित्व में 50% आरक्षण देकर महिलाओं को आगे लाने का सराहनीय कार्य किया है।” वहीं सुनैना देवी (फाजिलपुर, गोराडीह) ने जीविका समूह के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग की बात कही।

महिला संवाद कार्यक्रम सिर्फ विचार साझा करने का मंच नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है जो अब तक समाज में पिछड़ी हुई थीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *