सोलंकी डिफेंस एकेडमी ने शहीद अंकित कुमार को कैंडल मार्च के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

भागलपुर, 16 अगस्त 2025:नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित चपरा गांव के अंकित कुमार यादव, जो जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए, उन्हें सोलंकी डिफेंस एकेडमी ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का नेतृत्व एकेडमी के निदेशक एवं करणी सेना के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सोलंकी ने किया। कैंडल मार्च आदमपुर से शुरू होकर घंटाघर स्थित भगत सिंह चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद को याद करते हुए “अंकित कुमार अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “जय घोष” जैसे नारे लगाए।

सोलंकी डिफेंस एकेडमी के निदेशक सह करणी सेना के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सोलंकी और महासचिव रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों पर पूरा देश गर्व करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग शामिल हुए।


 

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने बनाई ‘शून्य गलती’ की रणनीति, विधायकों के लिए मॉक पोल का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading