AIMIM में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता दिलशाद अहमद, अख्तरुल इमान ने दिलाई सदस्यता

पटना, 11 अगस्त — पश्चिमी चंपारण के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता दिलशाद अहमद अब सक्रिय राजनीति में कदम रख चुके हैं। पटना स्थित AIMIM के प्रदेश कार्यालय में बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं अमौर विधानसभा के विधायक अख्तरुल इमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट आदिल हसन और प्रदेश महासचिव इंजीनियर आफताब अहमद ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सरताज आलम भी मौजूद रहे।

10 वर्षों से जनता के बीच सक्रिय

दिलशाद अहमद पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। उन्होंने नरकटियागंज चीनी मिल के खिलाफ किसानों के हित में गाना सत्याग्रह आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी।

दिलशाद का संकल्प

सदस्यता ग्रहण के बाद दिलशाद अहमद ने कहा,

“अख्तरुल इमान और आदिल हसन के मार्गदर्शन में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करूंगा। इस बार बिहार और नरकटियागंज विधानसभा में नई कहानी लिखी जाएगी।”

उन्होंने सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को हक और इंसाफ की आवाज बताकर बिहार की जनता से AIMIM का सहयोग करने की अपील की।

सम्मान समारोह

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान दिलशाद अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन और महासचिव इंजीनियर आफताब अहमद को बुके और सॉल देकर सम्मानित किया।


 

  • Related Posts

    भागलपुर :डीडीसी ने किया नाथनगर प्रखंड का दौरा, ई-केवाईसी व किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा, कृषक सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, दो रेल परियोजनाओं पर विशेष फोकस.. अनुमंडल कार्यालय में हुई अहम बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading