कहलगांव में दिनदहाड़े छीनतई, महिला और बच्ची घायल — ब्राउन शुगर के बढ़ते नशे पर सवाल

भागलपुर/कहलगांव, 11 अगस्त — कहलगांव में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई छीनतई में एक महिला और उसकी बच्ची घायल हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शहर में तेजी से फैल रहे ब्राउन शुगर और अन्य नशे के कारण हो रहे अपराधों की कड़ी है।

नशे का दलदल और बढ़ता अपराध

पिछले चार वर्षों में कहलगांव में ब्राउन शुगर के सेवन और तस्करी ने गहरी जड़ें जमा ली हैं। प्रतिदिन कहीं न कहीं चोरी, लूट, छीनतई और हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो कहलगांव भी “उड़ता पंजाब” की तरह नशे और अपराध का गढ़ बन सकता है।

स्थानीय लोगों की कार्रवाई

वारदात के बाद पब्लिक ने आरोपी युवक मोहम्मद नौशाद को पकड़कर बांध दिया और जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कठोर कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से न सिर्फ इस घटना में शामिल आरोपी, बल्कि पूरे नशा तस्करी गिरोह की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सख्त कदम तुरंत नहीं उठाए गए, तो नशा और अपराध दोनों बेकाबू हो जाएंगे, जिससे शहर की शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरा होगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: एकचारी थाना पुलिस ने हथियारों के साथ अपराधी को दबोचा, 25 जिंदा कारतूस और 4 खोखा बरामद

    Share Add as a preferred…

    अलर्ट के बाद बरसे बादल: पटना सहित कई जिलों में तेज हवा और बारिश, मौसम हुआ सुहाना

    Share Add as a preferred…