बर्खास्त संविदा कर्मियों की वापसी के लिए अब तक 1575 ने की अपील

235 को मिली स्वीकृति, 3321 पहले ही लौट चुके कार्य पर

पटना, 14 सितंबर 2025।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय) द्वारा हड़ताली विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को सेवा में लौटने का अवसर देने की पहल का असर अब दिखने लगा है। विभाग की ओर से अपील दाखिल करने के लिए जारी ई-मेल आईडी [email protected] पर अब तक 1575 बर्खास्त संविदा कर्मियों ने अपनी पुनर्बहाली हेतु आवेदन किया है।

235 अपीलों को मिली मंजूरी

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन आवेदनों में से अब तक 235 अपीलों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है।

पहले ही लौट चुके 3321 कर्मी

अधिकारियों के अनुसार, अपील प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 3321 संविदा कर्मी हड़ताल छोड़कर वापस कार्य पर लौट चुके हैं। इनमें शुरुआती दौर में पहले दिन 54 कर्मियों की वापसी दर्ज हुई थी, जिसके बाद संख्या लगातार बढ़ती गई।

अपील दाखिल करने का विकल्प

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक संविदा कर्मी कार्यालय अवधि में विभाग के पटना स्थित कार्यालय में सीधे आकर या निर्धारित ई-मेल पते के माध्यम से ऑनलाइन अपील दाखिल कर सकते हैं।

सकारात्मक नतीजे

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस पहल से बर्खास्त संविदा कर्मियों को पुनः सेवा में लौटने का अवसर मिला है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि कर्मियों में काम पर लौटने की इच्छा लगातार बढ़ रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…