पहाड़ों पर बर्फबारी से रात में बढ़ी भागलपुर में ठंड

भागलपुर। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब सर्द हवा के रूप में जिले में पहुंचने लगा है। जिससे लगातार शुष्क एवं ठंडी पछुआ हवा चल रही है। यही कारण रहा कि इस सीजन में पहली बार रात का पारा दस डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। हालांकि दिन में चमकी धूप से लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड ने कनकनी बढ़ाना शुरू कर दिया। ओस में जहां रात भीगती रही वहीं हल्के कोहरे में सुबह लिपटी रही।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य तापमान से क्रमश 0.9 व 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से होकर गुजर रही हवा भागलपुर के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। शुक्रवार एवं शनिवार को रात के तापमान में और गिरावट होगी। जिससे रात में ओस तो सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। रात में ठिठुरन का एहसास होगा। दिन में सूरज की तपिश से ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *