ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 9.17 ग्राम नशा और डिजिटल तराजू बरामद

नाथनगर। नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए ललमटिया थाना पुलिस ने पासीटोला इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने नशीला पदार्थ और तौल के उपकरण भी बरामद किए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पासीटोला निवासी गोविंद चौधरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 9.17 ग्राम ब्राउन शुगर और दो डिजिटल तराजू बरामद किए गए। बरामदगी से संकेत मिल रहा है कि इलाके में खुदरा स्तर पर नशे की बिक्री का नेटवर्क सक्रिय था।

छापेमारी के दौरान दूसरा संदिग्ध तस्कर राजन चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…