गांधी परिवार पर जमकर बरसी स्मृति ईरानी; कांग्रेसियों पर लगाया हर घोटाले में शामिल होने का आरोप

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, ‘एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित हर दिन नए-नए घोटाले को परिभाषित कर रहा। उन्होंने सवाल उठाया, कि ‘ऐसा क्यों है कि जहां घोटाला होता है वहां कांग्रेस के नेता का नाम सामने आता है।’

आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के एक दिवसीय अमेठी दौरे थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘एक ओर नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक, हर परिवार को समृद्ध और सुरक्षित करना चाह रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित है। कांग्रेस हर दिन नए-नए घोटाले से परिभाषित करने का दुस्साहस कर रहा है।’

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि, ‘इंसान के साथ-साथ मशीन थक गई। लेकिन, कांग्रेस के भ्रष्ट नेता के घर से अभी पैसा बरामद हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार का 300 करोड़ रुपए कांग्रेस के एक वरिष्ठ सांसद के घर से मिलना। यह गांधी खानदान में किसका एटीएम है? इस प्रश्न के उत्तर का इंतजार रहेगा।’ स्मृति ईरानी ने कहा, कि ‘कांग्रेस का यह पहला सांसद नहीं है। आपको बता दें, कांग्रेस के एक सांसद को न्यायालय ने पहले ही सजा दे रखी है। ऐसा क्यों है कि जहां घोटाला होता है, वहीं कांग्रेस नेता का नाम आता है।’

ये भी पढ़े..

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *