भागलपुर में डेंगू के छह नए मरीज मिले ठीक होने पर 37 को दी गई छुट्टी

भागलपुर | जिले में डेंगू मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। रविवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले। मायागंज अस्पताल में जांच के बाद पांच और सदर अस्पताल में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामले के सामने आने के बाद अब तक जिले में कुल डेंगू मरीज की संख्या 1101 हो गई है। मायागंज अस्पताल के मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि फैब्रिकेटेड अस्पताल में 64, एचडीयू वार्ड में नौ, पेइंग वार्ड में एक मरीज भर्ती है। वहीं, रविवार को डेंगू के संदिग्ध 28 नए मरीज भर्ती हुए हैं। साथ ही स्वस्थ होने पर 37 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Related Posts

टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *