सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के टेम्पू चालक दीपक कुमार हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) की मदद से कर लिया है।
दिनांक 20 अगस्त 2025 की शाम को दीपक कुमार अपने घर नहीं लौटे। परिजनों की खोजबीन के दौरान उनका टेम्पू बथनाहा चौक पर खड़ा मिला जबकि मोबाइल बंद था। इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर बथनाहा थाना कांड संख्या-408/2025 दिनांक 21.08.2025 दर्ज किया गया।
इसके बाद 22 अगस्त 2025 को दीपक कुमार का शव बाजपट्टी थाना क्षेत्र के कचहरीपुर और बसहा के बीच पुल के नीचे से बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-II) आशीष आनंद के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी जांच और मोबाइल CDR विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- नवीन कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता विजय महतो, सा०-लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-02
- हरिकेश कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता परशुराम सिंह, सा०-सत्यमचा वार्ड संख्या-04
- कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता रामहृदय सिंह, सा०-सत्यमचा वार्ड संख्या-04
हत्या की वारदात का खुलासा
पूछताछ में नवीन कुमार ने बताया कि मृतक दीपक कुमार उनका ममेरा भाई था और वे अपने मामा से बड़ी रकम वसूलना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दीपक को कांटा चौक, सीतामढ़ी बुलाकर पुपरी रोड स्थित एक सुनसान घर में बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हरिकेश के स्कूल वैन (ईको वाहन) से ले जाकर कचहरीपुर-बसहा पुल के नीचे फेंक दिया।
बरामद सामान
- चार मोबाइल फोन
- तीन मीटर बिजली का तार
- ईको स्कूल वैन (BR-01PB-2219)
पुलिस ने तीनों आरोपियों का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


