खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को सिलीगुड़ी के कलाकार गोपाल विश्वास ने दी रंगों की खूबसूरत छटा

भागलपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कला का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आए पेंटिंग कलाकारों की टीम ने आयोजन स्थलों को अपनी खूबसूरत चित्रकारी से जीवंत कर दिया। इस टोली का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कलाकार गोपाल विश्वास ने बताया कि भागलपुर आकर उन्हें बेहद खुशी हुई और बिहार ने उन्हें सकारात्मक रूप से चौंका दिया है।

गोपाल विश्वास ने कहा, “हमने बिहार के बारे में जो सुना था, आज की हकीकत उससे कहीं आगे है। यहां की संस्कृति, स्वच्छता और लोगों का व्यवहार अत्यंत प्रेरणादायक है।” उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम पिछले 25 वर्षों से पेंटिंग कला के क्षेत्र में सक्रिय है और देशभर में विभिन्न आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है।उन्होंने बताया कि उनकी वेबसाइट http://www.biswasart.co.in है जिसपर आप ज्याद जानकारी ले सकते हैं।

Screenshot 2025 05 04 12 58 11 769 com.whatsapp edit
गोपाल विश्वास

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स से जुड़े मुख्य द्वार, पंडाल और अन्य प्रमुख स्थानों पर उनकी टीम ने थीम आधारित चित्रकारी की है, जिसने खेल महोत्सव को एक अलग ही रंग दिया। उन्होंने इस अवसर के लिए आयोजकों और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद भी जताया।

IMG 20250504 WA0090 IMG 20250504 WA0096 IMG 20250504 WA0097 IMG 20250504 WA0093 IMG 20250504 WA0088 IMG 20250504 WA0089 IMG 20250504 WA0094 IMG 20250504 WA0095 IMG 20250504 WA0092

भागलपुर के नागरिकों और आगंतुकों ने भी इन कलाकृतियों की सराहना की और कलाकारों के प्रयासों की खुलकर तारीफ की।


 

Related Posts

पटना के गांधी मैदान में सजेगी ‘उन्नत बिहार’ की महफिल! सोना महापात्रा, शान और पापोन बिखेरेंगे सुरों का जादू; बिहार दिवस 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में

Share Add as a preferred…

Continue reading
हज भवन में ‘अमन-चैन’ की दुआ! जदयू की दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश; रोजेदारों संग मांगी बिहार की खुशहाली

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *