सीएम की चापलूसी पर सदन में भिड़ गए सिद्दीकी और अशोक चौधरी, खूब हुआ हंगामा; मुस्कुराते दिखे नीतीश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज बिहार विधान परिषद में महिलाओं को खास सम्मान दिया गया है। आज केवल प्राथमिकता के तौर पर महिलाओं को ही सवाल पूछने का मौका दिया गया है लेकिन इस दौरान एक आरजेजी के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सदन में एक दूसरे से भिड़ गए।

दरअसल, विधान परिषद में महिला दिवस पर राजद कोटे के महिला सदस्य ने सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आऱजेडी की महिला सदस्य रीना देवी सीएम की तारीफ में कसीदे गढ़ रही थीं तभी सदन में मौजूद आरजेडी के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उन्हें टोका, बस इसी को लेकर बात बढ़ गई।

अब्दुल बारी सिद्दधीकी ने इसे मुख्यमंत्री की चापलूसी करार दिया। जिसके बाद आरजेडी की महिला सदस्य ने कहा कि यह कोई चापलूसी नहीं है। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी खड़े हो गए और अब्दुल बारी सिद्दीकी से कहा कि आपको देखकर हम लोगों ने नेतागिरी की है औऱ अगर आप इस तरह से बोलिएगा तो अच्छा लगेगा क्या। पीछे से बैठकर महिला नेत्री को बोल रहे हैं यह आपको शोभा नहीं देता है।

इसके बाद सिद्दीकी खड़े हो गए और कहा कि इतनी चापलूसी मत करिए। मंत्री को ज्यादा चापलूसी नहीं करना चाहिए। इसपर अशोक चौधरी ने सदन में कहा कि हम तो ऐसे नेता की चापलूसी कर रहे हैं जिसको पूरा देश समाजवादी नेता के रूप में जानता है। इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ। सीएम नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे और सबकुछ देख रहे थे।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *