श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुल्तानगंज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भागलपुर: श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद अपर समाहर्ताओं (एडीएम), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुल्तानगंज श्रावणी मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट, रेलवे स्टेशन, प्रमुख कांवरिया पथ, पार्किंग स्थल, नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य शिविर, पुलिस सहायता केंद्र, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया।

लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

अधिकारियों ने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। जिन स्थानों पर कार्य अधूरे मिले, वहां संबंधित विभागों को अतिरिक्त संसाधन और मानवबल लगाकर समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए, ताकि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हो सकें।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार मौके पर ही संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।

विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध रहें।

तैयारियों की लगातार होगी निगरानी

जिला प्रशासन ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोट: यह समाचार जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

  • ये भी पढ़े..