शोपियां एनकाउंटर: लश्कर कमांडर शाहिद कुट्टे समेत तीन आतंकी ढेर

‘ऑपरेशन केलर’ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, प्रवासी मजदूर की हत्या में शामिल था एक आतंकी

श्रीनगर, 14 मई।जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल है। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन केलर’ नाम दिया गया था।

जंगल में छिपे थे आतंकी

अधिकारियों के अनुसार, शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के दौरान तीनों आतंकी मारे गए।

दो की पहचान हुई, तीसरे की पहचान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है। दोनों कश्मीर के निवासी हैं। तीसरे आतंकी की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

  • शाहिद कुट्टे, मार्च 2023 में लश्कर से जुड़ा था और जल्द ही संगठन का शीर्ष कमांडर बन गया था।
  • 26 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कुट्टे का घर ध्वस्त कर दिया था।
  • अदनान शफी, शोपियां का रहने वाला था और अक्तूबर 2024 में लश्कर में शामिल हुआ था। वह 18 अक्तूबर 2024 को वाची में एक प्रवासी मजदूर की हत्या में भी शामिल था।

सुरक्षा बलों की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

इस मुठभेड़ को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी इलाके में किसी बड़ी आतंकी वारदात की फिराक में थे। समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षाबलों ने संभावित खतरे को टाल दिया।

  • ये भी पढ़े..

    देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़, CBI ने संजीव मुखिया को दी राहत

    Share Add as a preferred…

    छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन! आलिया भट्ट बोलीं- “देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *