डेहरी में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

डेहरी | 24 जून 2025: ईदगाह मुहल्ले में सोमवार की रात एक पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी की तलाश जारी है।

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला का एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को जब इसकी भनक लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगे। प्रेमी को स्थिति बिगड़ती देख कोलकाता शिफ्ट होना पड़ा, लेकिन दोनों का संपर्क बना रहा।

इसी बीच पति की तबीयत खराब रहने लगी, जिसका फायदा उठाकर पत्नी ने प्रेमी को वापस बुलाया और मिलकर पति की हत्या कर दी।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पत्नी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि प्रेमी और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *