छपरा में दिल दहला देने वाली वारदात: चौथी कक्षा की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

छपरा, 25 मई: छपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। स्कूल से लौट रही चौथी कक्षा की छात्रा के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया गया कि घटना को गांव के पास एक बागीचे में अंजाम दिया गया, जहां आरोपितों ने मासूम को जबरन ले जाकर हैवानियत की हदें पार कीं। पीड़िता की मौत के बाद शव को वहीं फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तीन आरोपितों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर दो अन्य आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घिनौनी वारदात के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एफएसएल टीम समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल का निर्देश दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *