तालाब में उतरकर शिवराज सिंह ने लगाई मखाने की फसल, किसानों के साथ समझी मखाना की खेती की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भागलपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंच गए हैं। बिहार में वे रविवार को दरभंगा पहुंचे और मखाना उत्पादक किसानों के साथ चर्चा की।

दरभंगा में उन्होंने किसानों के साथ मखाना की खेती की प्रक्रिया समझी और किसानों की कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मखाना किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए सुझाव भी मांगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दरभंगा में किसानों के साथ मखाना के खेत पहुंचे और कीचड़ और पानी से भरे खेत में जाकर उन्होंने मखाना के पौधे भी खेत में लगाये और किसानों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने किसानों से मखाना खेती से संबंधित पूरी जानकारी ली।

इस दौरान किसानों ने बताया कि उन्हें दिन भर तालाब में रह कर खेती करनी होती है। इसके साथ ही मखाना की खेती शुरू करने के एक महीने बाद उसमें फूल आता है और फिर उसमें फल लगता है। किसानों ने बताया कि मखाना के पौधे नर्सरी में तैयार करते हैं और फिर उसे पानी भरे तालाबों में लगाते हैं। किसानों ने बताया कि प्रति हेक्टेयर ढाई से तीन टन मखाना का उत्पादन होता है।

तालाब में उतरकर शिवराज सिंह ने लगाई मखाने की फसल, किसानों के साथ समझी मखाना की खेती की प्रक्रिया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी समेत कई अन्य नेता भी कीचड़ भरे तालाब में उतरे और मखाना के पौधे लगाये। बता दें कि अभी हाल ही में केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने बिहार में मखाना उत्पादन को देखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। बिहार में देश भर में सबसे अधिक मखाना उत्पादक राज्य है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *