शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में गौ भक्त प्रत्याशी उतारने की घोषणा, निकालीं गौ मतदाता संकल्प यात्रा

भागलपुर , 21 सितंबर 2025: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया। उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली और घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर निर्दल गौ भक्त उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

कार्यक्रम में शंकराचार्य ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा सिर्फ आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की आधारशिला है।” उन्होंने सभी सनातनी हिन्दुओं से अपील की कि वे केवल उन प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा के प्रति स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।

शंकराचार्य ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय दलों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संबंध में उनकी पहल के बावजूद कोई पक्ष नहीं आया। इसके चलते मजबूरी में उन्होंने यह कदम उठाया है और बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके पैनल से चुनाव लड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। भक्तों ने शंकराचार्य के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी।


 

  • Related Posts

    मुंगेर में खाकी पर हमला: पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 की टीम को शराबी ने पीटा; पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बांका में ज्वेलरी कारोबारी के घर भीषण डकैती: खिड़की तोड़कर घुसे 5 नकाबपोश, बंदूक की नोक पर परिजनों को पीटा; 5 लाख के जेवर ले उड़े

    Share Add as a preferred…

    Continue reading