शाहनवाज हुसैन ने कहा -सरकार के अड़ियल रवैया से नहीं चल रहा सदन, मीडिया में बने रहने के लिए मोदी-बीजेपी का लेते नाम’

पटना: बिहार विधान परिषद में आज बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. उसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी गई. बीजेपी विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन ने पूरे मसले पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के अड़ियल रवैया के कारण ही आज सदन नहीं चल पाया. आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की बातों को नहीं सुन रही है. हजारों शिक्षकों को लाठी से पीटा गया, सड़क पर लाठीचार्ज हुआ लेकिन सरकार सदन में जवाब नहीं दे रही है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहा है. शिक्षक की मांग को सरकार नहीं मान रही है. किसान सलाहकार सड़क पर उतरते हैं, अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो लाठियां चलाईं जाती हैं. ये कहीं से उचित नहीं है. कल हमलोग शिक्षक नियमावली को लेकर सड़क पर उतरेंगे अभी से सरकार को हम अल्टीमेटम दे रहे हैं कि हमारे प्रदर्शन से छेड़छाड़ नहीं करे, नहीं तो इसका जवाब दिया जाएगा।

शाहनवाज ने कहा कि सरकार जानबूझकर ऐसा कर रही. पहले मुख्यमंत्री शिक्षक को लाठी से पिटवा देते हैं फिर जब महागठबंधन के अन्य घटक दल उन पर दबाव डालते हैं तो शिक्षक नेता से बात करने की बात करते हैं. शाहनवाज से जब पूछा गया कि तेजस्वी यादव बीजेपी झूठ की फैक्ट्री कहते हैं तो उन्होंने कहा कि बीजेपी का नाम लिए बिना उनका बयान कौन चलाएगा. ये लोग मीडिया में बने रहने के लिए मोदी-मोदी का जाप करते रहते हैं. जनता जानती है कि राजद और जदयू के लोग क्या कर रहे हैं।

  • Related Posts

    पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

    Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

    Continue reading
    बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: कुख्यात अपराधी प्रह्लाद कुमार पैर में गोली लगने के बाद जख्मी

    Share पटना। बिहार पुलिस और…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *