अमित शाह से मिले शाहनवाज़ हुसैन, बोले – बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की होगी ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली / पटना, 2 अगस्त 2025: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने शुक्रवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी चुनाव में NDA भारी बहुमत से विजयी होगी और एक बार फिर बिहार में मजबूत सरकार बनेगी।”


8 अगस्त को पुनौरा धाम में भव्य मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम

शाहनवाज़ हुसैन ने बताया कि 8 अगस्त को सिवान स्थित पुनौरा धाम में अयोध्या की तर्ज पर माता सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास होना है।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि

“पूरा बिहार अमित शाह के स्वागत को लेकर उत्साहित है। यह आयोजन आस्था, संस्कृति और विकास का प्रतीक बनेगा।”


NDA की केंद्र और राज्य सरकार कर रही बिहार को सशक्त

शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा:

“बिहार के प्रति अमित शाह का विशेष लगाव है। वे न केवल सुरक्षा के प्रति सजग हैं बल्कि राज्य के विकास को लेकर भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं।”

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारों ने मिलकर बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, और यह प्रक्रिया 2025 के चुनाव के बाद भी जारी रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार की बैंकिंग व्यवस्था ने रचा इतिहास, 6.5 लाख करोड़ जमा राशि के साथ CD Ratio पहली बार 60% के पार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *