भागलपुर में हो रहे भागवत कथा में पहुंचे शाहनवाज हुसैन, कथावाचिका जया किशोरी की जमकर की तारीफ

भागलपुर गोशाला में चल रहे जया किशोरी जी के भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी का सम्मान बुके व अंग वस्त्र देकर किया। उन्होंने कहा कि जया किशोरी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। जिसे सीखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रवचन तो बहुत से कथावाचक करते हैं, लेकिन इनका क्रेज सबसे अलग है। जया किशोरी के प्रवचन में श्रद्धालुओं को मोहने की शक्ति है। अपनी वाणी से वे सभी को मोह लेती है। इनका प्रवचन सुनने वालों में देश ही नहीं विदेशों में भी लोग हैं। हर जाति हर धर्म के लोग जया किशोरी का प्रवचन सुनते हैं।

भागलपुर में हो रहे भागवत कथा में पहुंचे शाहनवाज हुसैन, कथावाचिका जया किशोरी की जमकर की तारीफ भागलपुर में हो रहे भागवत कथा में पहुंचे शाहनवाज हुसैन, कथावाचिका जया किशोरी की जमकर की तारीफ

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इतनी कम उम्र में धर्म के प्रति अध्यात्म में ऐसी रूचि रखना बहुत बड़ी बात है। लाखों करोड़ों लोग उनके फैन हैं।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *