शब-ए-बरात आज, घर और मजिस्दों को सजाया

भागलपुर। शब-ए-बरात गुरुवार को है। इसको लेकर घरों के साथ विभिन्न मजिस्द, खानकाहों व दरगाहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गुरुवार को लोग यहां जुटकर रातभर अल्लाह की इबादत करेंगे।

खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीं सैयद फखरे आलम हसन ने कहा कि शब-ए-बरात गुरुवार को है। इसके 15वें दिन के बाद रमजान की शुरुआत हो जायेगी। शब-ए-बरात को इस्लाम में एक बहुत ही खास और रहमतों से भरी हुई रात मानी जाती है। इस रात को इबादत करने, अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने और तौबा करने की बड़ी अहमियत है। यह रात बंदों के लिए एक नया मौका देती है कि वे अपने अतीत की गलतियों को सुधारें और नेक रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा कि रात में नमाज व देश व आपस में शांति के लिए दुआ की जाएगी। इस रात की इबादत का सवाब हजार महीनों की इबादत से ज्यादा मिलता है। ऑल इंडिया कौमी तंजीम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद तकी अहमद जावेद व सचिव अहमद हुसैन ने कहा इस दिन हजरत जिब्रील फरिश्तों की टीम के साथ जमीन पर उतरते हैं।

  • Related Posts

    सारण में दरिंदगी की सारी हदें पार! नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश; नाकाम होने पर दरिंदों ने कुएं में फेंका, मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    किसानों को 13 मार्च को मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपये, कर्पूरी किसान सम्मान निधि की राशि फिलहाल टली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *