सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिला समेत दस गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामग्री बरामद

बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित होटल राजपूत में छापामारी कर पांच महिला और पांच पुरूष को आपत्तिजनक अवस्था में विभिन्न कमरे से बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में भी इस होटल में आपत्तिजनक अवस्था में महिला और पुरुष के मिलने पर छापेमारी की जा चुकी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस ने महिला और पुरुष के साथ ही होटल के प्रबंधक को हिरासत में लेकर उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *