भागलपुर में भीषण गर्मी का कहर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भागलपुर।जिले में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सूरज की तपिश अब सुबह के वक्त भी बेहाल करने लगी है। जैसे ही सुबह की पहली किरण धरती पर पड़ती है, गर्म हवाएं लोगों को बेचैन करने लगती हैं।

शहर की सड़कों पर चहल-पहल घट गई है। सिर्फ वही लोग घर से निकल रहे हैं जिन्हें बेहद जरूरी काम हो। दोपहर तक तापमान इस कदर चढ़ रहा है कि आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

8 बजे के बाद धूप असहनीय

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 8 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी का असर स्कूल, दफ्तर और दुकानों की उपस्थिति पर भी पड़ने लगा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही लू चलने की भी आशंका जताई गई है।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

कब मिलेगी राहत?

फिलहाल मौसम विभाग ने कोई राहत के संकेत नहीं दिए हैं। ऐसे में आम लोगों को गर्मी से निजात पाने के लिए फिलहाल सावधानी ही बरतनी होगी।


 

  • Related Posts

    कटिहार में सरपंच पागल यादव गिरफ्तार, फसल क्षति और रंगदारी मांगने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की सियासत में इफ्तार डिप्लोमेसी, राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने AIMIM से मांगा समर्थन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *