भागलपुर में डेंगू के सात नए मरीज मिले, 8 को मिली छुट्टी

भागलपुर में शनिवार को डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। जांच के दौरान मायागंज अस्पताल में चार और सदर अस्पताल में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 1096 पहुंच गई है। दूसरी ओर शनिवार को मायागंज में डेंगू के 32 नए मरीज भर्ती हुए। साथ ही स्वस्थ होने के बाद आठ मरीजों को छुट्टी दे दी गई। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अब यहां डेंगू के 86 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 72 फैब्रिकेटेड अस्पताल, 10 मेडिसिन विभाग के एचडीयू में और चार पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। जबकि एमसीएच बिल्डिंग में बने डेंगू वार्ड में बीते चार दिन से एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *