काम आवंटन के वक्त पर ही पूर्ण करने का समय तय करे

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को बैठक कर सभी विभागों के लंबित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालय प्रधान कार्यालय में कराने वाले कार्य का विश्लेषण कर लें।

सभी कर्मी अपनी डायरी मेंटेन करें और अगले दिन जो कार्य करना है उसे डायरी में अंकित करें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कर्मी को काम आवंटित करते हैं तो समय अवधि जरूर अंकित करें। किसी कार्य को पूरा करने में अगर अन्य विभाग से समन्वय स्थापित करना हो तो व्यक्तिगत रुचि लेकर काम को पूरा कराएं। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील रंजन एवं वरीय उप समाहर्ता मिथिलेश कुमार के अलावा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • ये भी पढ़े..

    सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान: 100 वर्ष के हुए पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह, गरीबों की सेवा को बताया जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अवैध गैस गोदाम पर बड़ा खुलासा, मापी से पहले रातोंरात तोड़ा गया गोदाम और हटाए गए सिलेंडर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *