मोकामा में सनसनी: वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में भूचाल, SHO पर रिश्वतखोरी और मिलीभगत के गंभीर आरोप

बिहार के मोकामा क्षेत्र से एक नया विवाद सामने आया है, जहां एक कथित वायरल ऑडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। इस ऑडियो में नौरंगा जलालपुर निवासी सोनू कुमार और पंचमहला थाने के एक चौकीदार के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोनू-चौकीदार बातचीत वायरल

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में सोनू कुमार, पंचमहला थाना प्रभारी कुंदन कुमार पर गंभीर आरोप लगा रहा है। ऑडियो में वह आरोप लगाता है कि रिश्वत लेने के बावजूद SHO उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और उसके पिता को धमकी दी जा रही है।

सोनू यह भी दावा करता है कि अवैध धंधों को चलाने की अनुमति के बदले नियमित रूप से पैसे दिए जाते थे। बातचीत में वह चौकीदार रंजीत से कहता है कि लाखों रुपये पहुंचाने के बावजूद अब उसे परेशान किया जा रहा है।

रिश्वत और साजिश के आरोप

ऑडियो में कथित तौर पर सोनू कुमार SHO को फंसाने और ऑडियो वायरल करने की धमकी देता हुआ भी सुनाई देता है। साथ ही, उसने स्थानीय विधायक अनंत सिंह का नाम लेते हुए पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया है और खुद को डराए जाने की बात कही है।

पुलिस जांच शुरू

मामले पर SDPO-1 रामकृष्ण ने बताया कि वायरल ऑडियो की जानकारी मिली है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंचमहला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें एक जेसीबी और अवैध हथियार बरामद हुए थे।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि वायरल ऑडियो में उसी मामले से जुड़ी बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन: 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

    Share Add as a preferred…

    कोसी में इस साल का सबसे अधिक जलप्रवाह, अलर्ट जारी; तटबंधों पर बढ़ा दबाव

    Share Add as a preferred…