श्रद्धालुओं की भीड़ देख विक्रमशिला सेतु पर रहा ट्रैफिक ब्लॉक

भागलपुर। नवगछिया की तरफ गंगा स्नान करने वाली व्रतियों की भीड़ को देखते हुए रविवार सुबह पांच बजे से विक्रमशिला सेतु पर भागलपुर की तरफ बड़ी गाड़ियों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहा। इस दौरान जो ट्रक जहां थे वहीं खड़े रहे। ब्लॉक खत्म होने के बाद दिन में लगभग एक बजे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान एक लेन से बाइक सहित छोटी गाड़ियां आ जा रही थीं। भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह पांच से 10 बजे तक ब्लॉक के लिए कहा गया था। लेकिन भीड़ इतनी थी कि 10 बजे के बाद भी ट्रैफिक ब्लॉक रखना पड़ा।

  • ये भी पढ़े..

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…

    टीएमबीयू में पेंशन संकट पर अहम बैठक, पेंशनर संघर्ष मंच ने समय पर भुगतान की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…