पटना। बिहार सरकार ने राज्य के 17 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। इस फैसले में कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, जबकि कई की सुरक्षा में कटौती या पूरी तरह वापस ले ली गई है। इस सूची में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा श्रेणी घटा दी गई है।
गृह विभाग ने डीजीपी को भेजा पत्र
गृह विभाग की ओर से 16 जनवरी को हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। मंगलवार को गृह विभाग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर सुरक्षा बढ़ाने, घटाने और हटाने से संबंधित निर्देश जारी किए।
किन नेताओं को मिली Y और Y+ श्रेणी की सुरक्षा
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को Y+ श्रेणी की सुरक्षा के साथ एस्कॉर्ट वाहन
- जदयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा व एस्कॉर्ट
- सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा Y से बढ़ाकर Y+ श्रेणी की गई
इन नेताओं की सुरक्षा में की गई कटौती
- तेजस्वी यादव की Z श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, अब Y+ श्रेणी व एस्कॉर्ट वाहन मिलेगा
- पशुपति पारस की सुरक्षा Y से घटाकर X श्रेणी
- कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान की सुरक्षा Y से घटाकर X
- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की सुरक्षा Y+ से घटाकर X
- पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा Z से घटाकर Y श्रेणी
नितिन नबीन समेत इन नेताओं को उच्च सुरक्षा
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z श्रेणी और बुलेट रेसिस्टेंट व्हीकल (BRV)
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय शरावगी को Z श्रेणी
- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) को Z श्रेणी
- जमुई सांसद अरुण भारती को Y+
- अख्तरुल इमान को Y
- नीतीश मिश्रा को Y
- जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन को X श्रेणी
तीन नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह हटाई गई
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान पार्षद मदन मोहन झा
- बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी
क्या होती हैं सुरक्षा की श्रेणियां?
- Z+ श्रेणी: 55 सुरक्षाकर्मी (NSG/SPG/CRPF), VVIP सुरक्षा
- Z श्रेणी: 22 सुरक्षाकर्मी, 24 घंटे तैनाती
- Y+ श्रेणी: 11 सुरक्षाकर्मी, कमांडो सहित
- Y श्रेणी: 11 पुलिसकर्मी
- X श्रेणी: 2 सुरक्षाकर्मी (बुनियादी सुरक्षा)


