लालकिले के पास कार ब्लास्ट के बाद देशभर में अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियाँ हाई मोड पर — पटना एयरपोर्ट पर बढ़ी चौकसी

लालकिले के पास कल हुए कार ब्लास्ट के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। इस धमाके में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का इलाज LNJP अस्पताल में जारी है।

पीएम मोदी और अमित शाह ने व्यक्त की संवेदना, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गृह मंत्री ने जांच एजेंसियों को दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली हादसे के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट घोषित किया गया है।

पटना एयरपोर्ट पर भी बढ़ी सुरक्षा, ATS और CISF की कड़ी निगरानी

सुरक्षा के मद्देनज़र पटना एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यहाँ ATS की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और CISF के साथ मिलकर कड़ी निगरानी कर रही है।

  • सभी यात्रियों की सघन तलाशी
  • हर वाहन की जांच
  • एयरपोर्ट परिसर में कड़े सुरक्षा मानक
  • प्रवेश से पहले विस्तृत जांच अनिवार्य
  • सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई

एयरपोर्ट के चप्पे–चप्पे की तलाशी

ATS टीम न सिर्फ एयरपोर्ट एंट्री प्वाइंट पर बल्कि—

  • पार्किंग ज़ोन
  • आगमन और प्रस्थान क्षेत्र
  • बैगेज पॉइंट
  • सभी गाड़ियों

की गहन तलाशी ले रही है।

साथ ही CCTV कैमरों से हर गतिविधि पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…