मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने किया मतदान, बोले – “प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार”

मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह ने शहर के धर्मसमाज बूथ पर पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

“बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी” — राधामोहन सिंह

मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने दावा किया कि बिहार में इस बार एनडीए और बीजेपी की जबरदस्त जीत होगी।
उन्होंने कहा—

“रुझान साफ दिख रहे हैं। उत्तर बिहार की लगभग सभी सीटों पर हम जीत रहे हैं। इस बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी।”

तेजस्वी यादव के दावों पर कटाक्ष

तेजस्वी यादव द्वारा सरकार बनाने के दावे पर सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा—

“बिहार तो छोड़िए, देश के किसी भी राज्य में तेजस्वी यादव की सरकार बनने का सवाल नहीं है। हाँ, चाइना और नेपाल में जरूर सरकार बना सकते हैं।”

उनके इस बयान ने चुनावी बहस को और गर्म कर दिया है।

मतदान में दिखा उत्साह

मोतिहारी में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…