श्रावणी मेला को लेकर नगर सभापति की अध्यक्षता में दूसरी बैठक, कांवरियों की सुविधा पर मंथन

भागलपुर (सुल्तानगंज)।सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में श्रावणी मेला 2025 को लेकर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उपसभापति नीलम देवी, सभी वार्ड पार्षद व नगर परिषद कर्मचारी शामिल हुए।

कांवरियों की सुविधा पर चर्चा

बैठक में श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांवरिया पथ व गंगा घाट की साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था, लाइटिंग, नाव सेवा जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही इस वर्ष होने वाले संभावित खर्च का ब्यौरा लेते हुए अगले वर्ष की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।

शौचालय से अवैध वसूली का मामला गरमाया

बैठक के दौरान नमामि गंगे घाट पर बने शौचालय से नगर सभापति के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर विवाद हुआ। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए बताया कि निरीक्षण के बाद संबंधित शौचालय को बंद कर दिया गया है।

शौचालय बंद होने से समस्या गहराई

स्थानीय वार्ड पार्षदों ने इस निर्णय पर चिंता जताई। उनका कहना था कि शौचालय बंद होने से कांवरियों को दिक्कत होगी। श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल करने की मांग उठी।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर वार्ड पार्षद विनोद रजक, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, विभूति कुमार विकल्प, पंकज यादव, सुभाष कुमार, रिता देवी, सरिता देवी, कुमारी साधना, शाहीन प्रवीण, रामानंद पासवान, कृष्ण कुमार, रानी देवी, सलिता देवी, मो. इजराइल, सीटी मैनेजर रविश चन्द्र वर्मा, प्रधान सहायक राजीव कुमार समेत नगर परिषद के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।


  • ये भी पढ़े..

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच की मांग पर आज सुनवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *