सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा

सैफ अली खान की बेटी और मशहूर बॉलीबुड अभिनेत्री सारा अली खान बसंत पंचमी से पहले रविवार को बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचीं. अभिनेत्री को सुरक्षा घेरे में बाबा मंदिर के मंझलाखंड में ले जाया गया. उनके साथ से डीसी विशाल सागर भी मौजूद थे. मंझलाखंड में सारा अली खान को मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधिवत संकल्प कराया. उसके बाद उनको बाबा के गर्भगृह में ले जाकर बाबा भोलेनाथ का पूजन कराया गया.

बसंत पंचमी के कारण मंदिर में थी काफी भीड़

बसंत पंचमी की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी, लेकिन अभिनेत्री के लिए गर्भगृह को खाली कराया गया. उसके बाद उनको अंदर प्रवेश कराकर पूजा कराया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सारा अली खान ने उनसे कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी असीम आस्था है. इसलिए वह बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के लिए देवघर आयी हैं.

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *