राहुल गांधी पर संजय जायसवाल का तंज — “अगली बार बिहार आएंगे तो कांग्रेस के सभी विधायक एक ही बोलेरो में समा जाएंगे”

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा व्यंग किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि अगली बार जब राहुल गांधी राज्य के दौरे पर जाएंगे तो कांग्रेस के सभी विधायक एक ही बोलेरो गाड़ी में आ जाएंगे

बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर तंज

बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर 61 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन पार्टी सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत सकी। इसी हार को लेकर संजय जायसवाल ने कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा—
“राहुल गांधी को बिहार दौरे पर ज्यादा गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ेगी, कांग्रेस के सभी विधायक एक ही बोलेरो में समा जाएंगे। यही हैसियत रह गई है बिहार में।”

एसआईआर पर विपक्ष को घेरा

संसद सत्र के दौरान जायसवाल ने एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि बिहार में इतनी बड़ी हार के बाद भी विपक्ष आत्ममंथन को तैयार नहीं है।
उन्होंने फिल्म शोले का डायलॉग उद्धृत करते हुए कहा—
“हमें सुधारने वाले सुधर गए, लेकिन हम नहीं सुधरे।”

नेहरू, पटेल और वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया

जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वोट चोरी सबसे पहले 1947 में हुई थी, जब सरदार पटेल की जगह जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया।
उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की चर्चा पूरे देश में हो रही है और 2026 में बंगाल से अंधेरा हटेगा और कमल खिलेगा


 

  • Related Posts

    मधुबनी में ‘काली रात’ का खौफ: रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर 25 डकैतों का धावा; एक घंटे तक गन प्वाइंट पर बंधक रहा परिवार, 2 करोड़ की संपत्ति स्वाहा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading