बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए जदयू का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव 2026 हेतु जदयू से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए उनका सतत प्रयास सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्राट चौधरी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी।


