पटना के गांधी मैदान में होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद 

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 7 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृहमंत्री Amit Shah के शामिल होने की पुष्टि हो गई है।

पटना के Gandhi Maidan में इस आयोजन के लिए भव्य और वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ लाख लोगों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समय 7 मई को फर्स्ट हाफ में तय किया गया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने भी इस कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख पर मुहर लग चुकी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नाम लगभग तय हो चुके हैं और 6 मई से संभावित मंत्रियों को फोन किए जाने शुरू हो जाएंगे।

इस कार्यक्रम को सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें केंद्र और राज्य नेतृत्व एक साथ नजर आएगा।

  • ये भी पढ़े..

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    तेजप्रताप यादव पर पलटवार! PA मोतीलाल राय की पत्नी का बड़ा आरोप, बोलीं- ‘घर में घुसकर 6 मोबाइल ले गए, खुद को CBI-ED बता रहे थे लोग’

    Share Add as a preferred…