भागलपुर में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह 2025 का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

भागलपुर, 1 अगस्त 2025: रेशम भवन, भागलपुर में शुक्रवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा वर्ष 2024 में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान चलाया गया था, जिसमें छह प्रमुख सूचकांकों— स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं जीविका— को संतृप्त करने का लक्ष्य दिया गया था।
भागलपुर जिला के पांच आकांक्षी प्रखंड— सबौर, पीरपैंती, सन्हौला, जगदीशपुर और सुल्तानगंज— ने इन सभी सूचकांकों को समय रहते सफलतापूर्वक संतृप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

सम्मानित किए गए पदाधिकारी एवं कर्मी:

इस उपलब्धि पर जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी एवं फ्रंटलाइन वर्करों को जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में प्रमुख रूप से:

  • सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद
  • डीपीएम (स्वास्थ्य) मणि भूषण प्रसाद
  • डीपीओ (आईसीडीएस) अनुपमा कुमारी
  • सहायक निदेशक (रसायन)
  • जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी नितेश कुमार
  • जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी (पाँचों प्रखंडों के)

इसके अलावा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आशा कार्यकर्ता, सेविका-सहायिका, एएनएम, कार्यक्रम समन्वयक, एवं पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि:

  • उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह
  • सहायक समाहर्ता जतिन कुमार
  • संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) नागेंद्र कुमार गुप्ता

कार्यक्रम का संचालन जिला उद्योग केंद्र की जिला प्रबंधक खुशबू कुमारी ने किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *