भागलपुर : रेशम भवन में 1 अगस्त से 6 अगस्त तक “आकांक्षा हाट” का आयोजन, मंजूषा कला और रेशमी वस्त्र बने आकर्षण का केंद्र

भागलपुर, 1 अगस्त 2025: नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार भागलपुर के रेशम भवन में 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक “आकांक्षा हाट” का आयोजन किया गया है।

इस हाट का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्पियों एवं किसानों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

हाट में प्रमुख आकर्षण:

  • भागलपुर के प्रसिद्ध रेशमी वस्त्र
  • स्थानीय कृषि उत्पाद
  • पारंपरिक मंजूषा कला
  • विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद

हाट का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) नागेंद्र कुमार गुप्ता और जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने स्टॉलों का किया निरीक्षण:

उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने हाट में लगाए गए सभी स्टॉलों का घूम-घूम कर अवलोकन किया। उन्होंने दुकानदारों और हस्तशिल्पियों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उत्पादों की गुणवत्ता एवं प्रस्तुति की सराहना की।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल: महापंचायत में उठीं 5 बड़ी मांगें, पिता और भाई हुए भावुक

    Share Add as a preferred…

    सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *