मायागंज अस्पताल में सातवें दिन भी बंद रही सीटी स्कैन जांच, 47 मरीज लौटे बिना जांच

भागलपुर। मायागंज अस्पताल में सीटी स्कैन जांच की सुविधा बीते सात दिनों से ठप है। मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी जब सीटी स्कैन मशीन नहीं चल पाई, तो जांच कराने पहुंचे 47 मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा

इस संबंध में रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन कुमार सिंह ने बताया कि,

“मशीन में जरूरी सीटी स्कैन प्लेट की आपूर्ति अब तक नहीं हो सकी है। प्लेट के बिना जांच संभव नहीं है।”

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने कहा कि उन्होंने

“लिपिक को निर्देश दिया है कि प्लेट की तत्काल खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की जाए, और जैसे ही आपूर्ति मिले, दूसरे लॉट की खरीद का आदेश भी तुरंत जारी किया जाए।”

मरीज हो रहे हैं परेशान

लगातार सात दिनों से सीटी स्कैन सेवा बाधित रहने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026: कांवरिया पथ पर हर 2-3 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर, एएलएस और बीएलएस एंबुलेंस रहेंगी तैनात, स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…

    भिट्ठी में कैंसर जांच शिविर से बढ़ी उम्मीदें, 27 लोगों की हुई जांच; पानी और पर्यावरण की वैज्ञानिक जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *