MS धोनी के साथ साक्षी का थ्रोबैक फोटो वायरल, सूर्यकुमार यादव ने किया रिएक्ट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। भारत को 2011 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान धोनी अब केवल आईपीएल में खेलते नजर आते हैं, लेकिन फैंस की मांग है कि उन्हें अपना रिटायरमेंट वापस लेकर एक बार फिर टीम की कप्तानी करनी चाहिए।

वर्ल्ड कप से पहले धोनी के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। मंगलवार को उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने 13 साल पुराना फोटो शेयर किया, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। महज तीन घंटे के अंदर इस फोटो को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। ये फोटो 12 अगस्त 2010 का है। इसमें साक्षी धोनी ग्रीन कलर के टॉप और काला चश्मा पहने नजर आ रही हैं। जबकि धोनी उनके पीछे बैठे हुए हैं।

https://www.instagram.com/sakshisingh_r/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c9cbf5b3-d0bb-40bd-b236-6c29a9463792&ig_mid=90945151-98B0-47E9-B4D7-11F7BA07AF37

सूर्यकुमार यादव ने किया रिएक्ट

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए साक्षी धोनी के इस फोटो पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रिएक्ट किया है। उन्होंने साक्षी के इस थ्रोबैक फोटो पर आई हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया है। हार्ट आइज इमोजी को किसी चीज के प्रति खुशी व्यक्त करने के लिए किया जाता है। यानी सूर्या इस फोटो को देख बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साक्षी ने इस फोटो के साथ टॉनी ऑरलैंडो एंड डॉन का फेमस सॉन्ग नॉक थ्री टाइम्स लगाया है। वहीं इस फोटो पर कई मजेदार कमेंट भी सामने आए हैं।

MS धोनी के साथ साक्षी का थ्रोबैक फोटो वायरल, सूर्यकुमार यादव ने किया रिएक्ट

बता दें कि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जबकि एमएस धोनी की बात की जाए तो वे इस मामले में थोड़े लेजी हैं।

https://www.instagram.com/sakshisingh_r/?utm_source=ig_embed&ig_rid=96230620-c4b2-4089-9b6e-74120f1fe989&ig_mid=D12D21DF-0368-4397-A6B0-905648689E01

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 8 जुलाई को किया था। जिसमें वह अपने बर्थडे को पेट्स के साथ मनाते नजर आ रहे थे। साक्षी ने इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाया था।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *