अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड के साथ सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर ने की पार्टी, देखें वायराल वीडियो

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने अफेयर की अफवाहों के चलते भी वो सुर्खियों में छाई रहती हैं। सारा बॉलीवुड सितारों के साथ भी अक्सर देखी जाती हैं। उन्हें बॉलीवुड की कई पार्टीज में भी स्पॉट किया जाता है। सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। हाल में भी सारा को एक पार्टी में स्पॉट किया गया। सारा का वीडियो पार्टी से बाहर आते हुए सामने आया है। इस वीडियो में सारा तेंदुलकर काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

शिखर पहाड़िया के साथ दिखीं सारा 

सामने आए वीडियो में सारा तेंदुलकर पार्टी से बाहर आती नजर आ रही हैं। उन्होंने शिमरी ब्लैक कलर की राइम स्टोन वाली ड्रेस कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने मिनमिल मेकअप लुक रखा है। सारा पैपराजी को पोज देती हैं और फिर गाड़ी में जाकर अपने दोस्तों के साथ बैठ जाती हैं। इस दौरान उनके साथ जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आते हैं। शिखर पहाड़िाया और सारा तेंदुलकर एक ही गाड़ी में बैठकर जाते हैं। आगे की सीट पर शिखर तो वहीं पीछे की सीट पर अपनी दोस्त के साथ सारा बैठी नजर आती हैं।

https://www.instagram.com/reel/C1vrpYJhJgu/?igsh=anlxOTdveWNxaXFj

सारा-शुभमन के रिलेशन की हुई थी चर्चा

बता दें, सारा तेंदुलकर विश्व कप के दौरान काफी चर्चा में रहीं। उन्हें शुभमन गिल को सपोर्ट करते देखा गया, जिसके बाद से ही ये अफवाहें रहीं कि सारा तेंदुलकर शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप में हैं। सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल दोनों ने ही इन अफनाहों पर चुप्पी साध रखी हैं। दोनों की ओर से ही इस पर कभी कुछ नहीं कहा गया। मैच के दौरान भी सारा और शुभमन गिल के नारे लगे थे। इतना ही नहीं मैचों से पहले सारा और शुभमन को एक साथ जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में भी देखा गया था। जहां दोनों मीडिया से नजरें चुराते और बचते नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी दोनों के रिलेशन की खूब चर्चा रही थी।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading